{"_id":"5c0ebde6bdec2241ac3bd102","slug":"181544469990-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी समाज के छात्रों का तहसील में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी समाज के छात्रों का तहसील में हंगामा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
कोरी समाज के छात्रों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कौरी जाति का प्रमाणपत्र बनाने की मांग की।
कोरी समाज के काफी संख्या में छात्र तहसील पहुंचे और उन्होंने कोरी जाति का प्रमाणपत्र बनाने का आवेदन दिया तो अधिकारियों ने मना कर दिया। छात्रों ने कहा उनका यूपी पुलिस में नंबर आ गया है और उनसे कोरी जाति का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है, लेकिन प्रमाणपत्र न बनने के कारण उनकी भविष्य अधर में लटक गया है। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोरी जाति का प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाते हैं तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर नरेंद्र कोरी, सागर, सावन, शिवम, तुषार, अनुज, दीपक, अमित, सोनू, बबलू, सौरभ, गौतम, रूपेश आदि रहे।