फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   668 युवाओं ने किया वोट के लिए आवेदन

668 युवाओं ने किया वोट के लिए आवेदन

Mon, 29 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
668 युवाओं ने किया वोट के लिए आवेदन
बागपत। जिलेभर में चल रहे निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2019 के तहत तहसील क्षेत्र के 308 बूथों पर शिविर लगाया गया। नए वोट के लिए 668 ने आवेदन किया। एडीएम और एसडीएम ने नवयुवकों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने कहा युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। सभी को अभियान में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

निर्वाचन नामावली के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 का अभियान चल रहा है। शिविरों के माध्यम से 18 वर्ष पूरी करने वाले युवक-युवतियों को फार्म-6 से आवेदन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को जिले के सभी बूथों से शिविर लगाया गया। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा एवं एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव सभी बीएलओ को हिदायत दी कि कोई भी फार्म-6 भरे बिना नहीं रहना चाहिए। जो युवा एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष का हो रहा है उसकी वोट जरूर बनाएं। जिले के सभी बीएलओ महनत एवं इमानदारी से कार्य करें। कोई भी बिना वोट बनवाए नहीं रहना चाहिए। सभी को वोट की अहमियत के बारे में भी बताए। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 308 बूथों पर 668 युवाओं ने नई वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया। इसके अलावा 239 आवेदन वोट कटवाने के लिए फार्म-7 भरकर आवेदन किया गया। 17 लोगों ने अपनी वोटों में त्रुटि को दूर करने के लिए फार्म-8 भरा। कार्य को संपंन कराने में 308 बीएलओ और 31 सुपरवाइजरों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed