{"_id":"5ba69a33867a5523e256998d","slug":"181537645107-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर्वा चढ़ाने से गणपति पूरी करते मनोकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर्वा चढ़ाने से गणपति पूरी करते मनोकामनाएं
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नित्य नियम पूजा अर्चना श्रद्धालु कर रहे है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति की पूजा के लिए मूर्ति स्थापित कराई हुई है। उन्होंने विधि विधान से पूजन करवाया। गणपति पर दूर्वा चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी होती है। वंश की वृद्धि होती है। भगवान गणेश को हरियाली बहुत पसंद है। महोत्सव के दौरान उन्होंने कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक सुना। आज रविवार को विधि विधान के साथ गणपति का विसर्जन किया जाएगा। कमल वर्मा, प्रदीप वर्मा, नीरज चौहान, पंडित नीरज शास्त्री मौजूद रहे। पुराना कस्बा स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा बाजार, सिसाना रोड, कोर्ट रोड पर भी विधि विधान से पूजा अर्चना की। अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति द्वारा चल रहे महोत्सव में कलाकारों ने भजन एवं संध्या में झांकियां प्रस्तुत की गई। इसमें मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, सौरभ गोयल, पराग गग्र, सचिन गर्ग, बबलू जैन, विशाल, सोनू, अमित गोयल का सहयोग रहा।
श्रीराम कथा आज
पिलाना। परशुराम धाम सिद्ध पीठ में श्रीराम कथा रविवार से शुरू होगी। संत सूरज मुनि के सानिध्य में कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज रहेंगे। भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
श्रीराम कथा आज
पिलाना। परशुराम धाम सिद्ध पीठ में श्रीराम कथा रविवार से शुरू होगी। संत सूरज मुनि के सानिध्य में कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज रहेंगे। भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन