फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पैरों में पड़े छालों और थकान की परवाह किएं बैगर चल रहे है शिव भक्त

पैरों में पड़े छालों और थकान की परवाह किएं बैगर चल रहे है शिव भक्त

Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पैरों में पड़े छालों और थकान की परवाह किएं बैगर चल रहे है शिव भक्त
बड़ौत (बागपत)। बोल-बम के उद्घोष करते कांवड़िया सड़कों पर नजर आने लगे हैं। पैरों में छाले और थकान की परवाह किए बगैर कांवड़िया अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। जगह-जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा भी की जा रही है।
विज्ञापन

भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से जल लेकर कांवड़िया आ रहे हैं और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। उधर कांवड़ियों की सेवा के लिए हर साल लगने वाले सेवा शिविरों के लिए भी सेवादार जुट गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफेद रंग की ट्यूब लाइटें लगा दी, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों।
विज्ञापन

बिजरौल रोड ज्ञान बिहार में शिव कांवड़ संघ की ओर से कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। इसमें कृष्णपाल तोमर, ब्रहमपाल, विनोद पंवार, योगेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि जुटे हैं। बिजरौल रोड पर चरण सिंह कांवड़ संघ के शिविर में गजेंद्र डब्बू, पूर्व चेयरमैन मृगेंद्र सिंह, रालोद नेता अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, सौराज, विवेक, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, सोहनवीर, विवेक राणा आदि शिव भक्तों की सेवा मेें जुटे हैं। ठाकुरद्वारा, पंचमुखी मंदिर, पंचवटी मंदिर, बड़ौली रोड पर भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा भंडारा लगाया गया है, जहां शिवभक्तों के लिए चिकित्सा, भोजन, नाश्ते आदि की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजरौल गांव में शिव-पार्वती कांवड़ शिविर में संचालक मनोज कश्यप समस्त परिवार के साथ शिव भक्तों की सेवा मेें जुटे हैं। शिविर मेें सुमित्रा देवी, भीम, शिवकुमार कौशिक, वीर सेन, राजेंद्र, जयप्रकाश, ओमप्रकाश आदि रहे। वहीं दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जग्गी डायरी पर शिव भक्तों के लिए विशाल कांवड़ शिविर का आयोजन किया। इसमें रमेश जग्गी, अमित तोमर, विकास जैन उर्फ विक्की, रविंद्र पंडित, प्रमोद, सौरभ जैन, सुख दर्शन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed