फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पर हंगामा

मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पर हंगामा

Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पर हंगामा
मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक मोबाइल फोन कंपनी के सर्विस सेंटर पर तैनात कर्मचारियों पर अभद्रता करने और सर्विस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ये दिक्कतें दूर नहीं की गई तो वे उपभोक्ता फोरम जाएंगे।

शुक्रवार को समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व मेें सिनौली, मलकपुर, बावली, बड़ौत, बिजरौल आदि गांव के काफी संख्या में मोबाइल फोन यूजर सर्विस सेंटर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। पूनिया ने बताया कि उन्होंने 31 अगस्त 2017 को एक कंपनी का मोबाइल फोन आनलाइन खरीदा था। फोन की वारंटी एक साल की थी। इसमें अभी भी एक माह 10 दिन बाकी है। लेकिन फोन सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, फोन में पडने वाले सिम में सिग्नल न आने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि जब फोन की सर्विस कराने के लिए कंपनी के सर्विस सेंटर जो बिनौली रोड पर रेलवे क्रांसिग के पास है गए तो वहां पर कर्मचारियों ने अभ्रदता की। इस समस्या का विरोध न करने वाले यूजरों से सर्विस के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। प्रतिदिन 40 से 50 लोग इसी समस्या को लेकर सर्विस सेंटर पर पहुंचे है, उनके साथ भी अभ्रदता की जाती है। यदि कोई इसकी शिकायत करने के लिए मैनेजर या अन्य अधिकारी का नंबर मांगते है तो उन्हें फोन नंबर तक नहीं दिया जाता। बाद मेें यूजरों ने समस्या को लेकर उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत करने का निर्णय लिया और लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में नगेंद्र, राहुल, गुलशन, सुनील, आसु, आवेक, अरविंद पंडित, राजीव, आजाद, कपिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed