{"_id":"5b143a7e4f1c1bb26e8b620b","slug":"181528052350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन कीर्तन से साथ किया रामनाम का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन कीर्तन से साथ किया रामनाम का गुणगान
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को रामनाम चर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें कई प्रांतों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भजन, कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने रामनाम का गुणगान किया।
डेरे के सेवादार प्रबंध रहे स्व. रोहतास सिंह गांधी की स्मृति में हुई रामनाम चर्चा में हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, बहालगढ़ उत्तरांचल के रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपुर, नैनीताल दिल्ली, एटा, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर आदि जगहों से हजारों श्रद्धालु ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रामनाम की भक्ति, सुमिरन, गुरु की महिमा, गुरु वंदना, समाज सेवा आदि से ओत-प्रोत भजनों की संगीतमय प्रस्तुती देकर प्रभु का गुणगान किया। इस दौरान सामाजिक बुराइयों को त्यागने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर कई प्रांतों के विभिन्न जनपदों से आए सेवादारों ने मानवता की भलाई के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।
रामनाम चर्चा का संचालन डॉ. राम सिंह ने किया। रामनाम चर्चा में गुड्डन उर्फ अनिरुद्ध त्यागी, नारायण सिंह सरपंच, प्रेमवीर सिंह, चंदन सिंह, हरिकिशन शर्मा, घनश्याम शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, कुंवरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, हरपाल सिंह पाठी, डॉ. अनिल सोलंकी, अनिल कुमार आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।