{"_id":"5afdd8434f1c1bd5408b61ff","slug":"181526585411-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी
Updated Fri, 18 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खंड विकास अधिकारी प्रेम चंद ने ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा की और सचिवों को विकास कार्यों मेें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही लापरवाही मिलने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की संस्तुति भेजने की चेतावनी दी।
बैठक मेें बावली, मलकपुर, जौहड़ी, बिजरौल, बाम, रुस्तमपुर, वाजिदपुर, लुहारी, कासिमपुर खेड़ी, आरिफपुर खेड़ी, औसिक्का, बड़ावद, सिनौली, अशरफाबाद थल, कोताना सहित 44 गांवों के सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ प्रेमचन्द ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मनरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आवास योजना व शौचालय निर्माण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने गांव में अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाने की अपील की। एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने गांव में शौचालय निर्माण पूरा करने की रिपोर्ट देने को कहा। एडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने सचिवों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भूपेन्द्र, सतीश, विकुल, प्रिंस, रोहित, सुनीता, संजय, रेशू, शामिल रहे।