{"_id":"5af9e8964f1c1bd2408b5636","slug":"181526327446-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक-युवती कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक-युवती कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंचे
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
छह दिन से लापता अलग अलग समुदाय का युवक और युवती सोमवार को कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंचे तो इसकी भनक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई और वे काफी संख्या मेें तहसील में पहुंचे, लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से पहुंचने से पहले ही कोर्ट मैरिज किएं बिना प्रेमी युवक निकल गया।
छह दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय एक विशेष समुदाय की युवती बड़ौत के एक मोहल्ले से दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हैै। सोमवार को हिंदू जागरण मंच और युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की कि फरार युवक और युवती तहसील मेें कोर्ट मैरिज करने आए हुए हैं। इस सूचना मिलते ही दोनों हिंदू संगठन के कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और उनकी तलाश की, लेकिन वे पहले ही तहसील से बिना कोर्ट मैरिज किए ही निकल गए। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, हिंदू युवा जागरण के दीपक बामनौली, अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, नितिन जैन, राहुल आदि शामिल रहे।