{"_id":"5af49cec4f1c1b042e8b81bd","slug":"181525980396-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा
Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव मेें मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी और सी पर तौल बंद होने के विरोध में किसानों ने गन्ने की बुग्गियों और ट्रालियां खड़ी कर बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे के बाद तौल लिपिक आने पर तौल शुरू हुई तो ग्रामीणों ने यह मार्ग खोला।
मलकपुर चीनी मिल के बी और सी क्रय केंद्रों पर आठ दिन से तौल कार्य बंद है। किसानों के मुताबिक तौल लिपिक यशवीर और प्रताप भी नहीं पहुंच रहे हैं और मनमानी की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह जब किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे और किसानों से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां और बुग्गियां खड़ी हो गईं। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बड़ौत-बिनौली मार्ग पर गन्ने से भरी बुग्गियों से जाम लगा दिया। पुलिस वहां पहुंची और पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि आए दिन तौल कार्य बंद होने से किसान परेशान हैं। करीब तीन घंटे बाद किसी तरह तौल लिपिक वहां पहुंचे और तौल शुरू की। तब जाकर किसान शांत हुए और जाम खोला। इस अवसर पर शरद, राजकुमार, मांगे, सोहनवीर, कविंद्र, भगत, कुलदीप, भजन, कंवरपाल, सुमित सतीश, रोहित, सहेंद्र शामिल रहे। उधर, बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।