{"_id":"5adce8874f1c1b66098b60de","slug":"181524426887-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी का कारण बन रहे ओवर लोड गन्ने से भरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी का कारण बन रहे ओवर लोड गन्ने से भरे वाहन
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली परेशानी का सबब बन रहे हैं। थाने के सामने दिन में कई बार जाम लग जाता है। इन पर पुलिस प्रशासन नकेल नहीं कस रहा है। लोगों ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर थाने के सामने से गुजरने वाली गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक परेशानी कारण बन रहे हैं। टांडा की ओर से आने वाले ट्रकों से एक दिन में कई बार जाम लग जाता है। वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। चिलचिलाती गर्मी के कारण वाहन में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जाम लगने के बाद ही पुलिस हरकत में आती है। घंटों की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जाता है। यह एक या दो डबार नहीं बल्कि दर्जनों बार जाम के हालत बन जाते हैं। आज तक ट्रक और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिस कारण वह बिना किसी डर के रोड से गुजरते हैं। इस समस्या को लेकर लोगों में रोष है। सुधीर, ओमपाल, बिजेंद्र, आस मोहम्मद, इरफान, देवेंद्र, सुधीर, हरपाल, कंवर पाल, शिवकुमार, उस्मान ने छपरौली पुलिस से ओवरलोड वाहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि थाने के सामने जाम का कारण बन रहे ओवरलोड ट्रकों के चालकों को चेतावनी दी। यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।