फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेत में गंदा पानी भरा देख दुखी है दाताराम किसान, आत्महत्या को मजबूर

खेत में गंदा पानी भरा देख दुखी है दाताराम किसान, आत्महत्या को मजबूर

Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खेत में गंदा पानी भरा देख दुखी है दाताराम किसान, आत्महत्या को मजबूर
चांदीनगर (बागपत)। चमरावल गांव का एक बेबस किसान अपने 11 बीघा खेत से पानी निकालवाने की आस लगाए बैठा है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। खेत में जाने से खुद पानी रोका तो परिवार के पांच लोगों को पुलिस से पकड़वा दिया। जमानत पर छूटे हैं।
विज्ञापन

दाताराम ने बताया कि गांव से बाहर उसके 11 बीघा जमीन है। इसमें अब फसल नहीं होती है। इसकी वजह है उसके खेत में भरा गांव का गंदा पानी। पांच वर्ष पूर्व उसके खेत में गांव गा गंदा पानी खेल दिया था। इसका विरोध करने पर परिवार को धमकी दी जाने लगी। तब से अब तक डीएम से लेकर मंडल के अधिकारियों से खेत में पानी निकलवाने के लिए मांग कर चुके हैं। कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। खेत में पानी जाने से रोकने पर गांव के लोग जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर परिवार के पांच लोगों को जेल भिजवा देते हैं। इसके बाद सभी जमानत पर छूटे। किसान ने बताया कि 11 बीघा जमीन होने के बावजूद अब उसका परिवार दूसरे किसानों की गेहूं की फसल काटने को मजबूर है। उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। दाताराम ने कहा प्रशासन ने जल निकासी का रास्ता नहीं निकाला तो वह कलक्ट्रेट में आत्महत्या करने को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed