{"_id":"5ac52a954f1c1bf4618b56fd","slug":"181522870933-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किसानों को कर दिया बर्बाद- जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किसानों को कर दिया बर्बाद- जयंत चौधरी
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
बोपुरा में चौधरी चरण सिंह मेमोरियल हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का समापन हुआ। दंगल में 3.51 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी। विजेता पहलवानों को रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सम्मानित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाने साधे।
मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि इससे बुरा ओर क्या हो सकता है कि चीनी मिलें किसानों का गन्ना नहीं ले रही है। बकाया भुगतान तो बहुत दूर की बात है। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है। किसान आर्थिक संकट में है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद कर दिया है। उन्होने कहा कि रालोद का जो कार्यकर्ता भाईचारा नहीं बनाना चाहता है, तो वह पार्टी से जा सकता है। भाजपा सरकार ने विद्युत बिल बढ़ाकर किसानों और आम जनता की कमर तोड़ दी है। किसान व आम जन बढ़े विद्युत बिल देने में असमर्थ है। किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा नहीं दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा छिपी पड़ी हुई है, लेकिन उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है।
उन्होंने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बढ़ाना देने की अपील की। दंगल में 3.51 लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती प्रवेश सोनीपत और अनूप देशवाल रोहतक के बीच हुई। 30 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। 7100 रुपये की कुश्ती सचिन राठी ने रोहित छत्रसाल दिल्ली को हराकर जीती। दूसरी कुश्ती शाकिर बोपुरा और संजय दिल्ली के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी। इनके अलावा गौरव खेकड़ा ने राजीव झुड़पुर, विजय किरठल ने मोजू को हराकर 5000 रुपये की कुश्ती जीती। 1100 रुपये की कुश्ती में भूरा खेकड़ा ने सोनू किरठल को हराया। सलमान बागपत ने सोनू दिल्ली को पराजित कर 2100 रुपये की कुश्ती जीती। 3100 रुपये की कुश्ती में मोनू रोहतक ने शांतनु गढ़ी को हराया। 4100 रुपये की कुश्ती लाला खेकड़ा ने गौरव छत्रसाल दिल्ली को हराकर जीती। कालीचरण बोपुरा ने नेगी हरियाणा को हराकर 5100 रुपये की कुश्ती जीती। कपिल दिल्ली और बिलाल गंगेरू की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
इस मौके पर रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक अजय तोमर, गजेंद्र सिंह मुन्ना और वीरपाल राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन जिला पंचायत सदस्य, शाहिन प्रधान, चेयरमैन सोमपाल राठी, लेखराज प्रधान, धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, वीरपाल मलिक, देशपाल खोखर, सुरेश राणा, विनोद तोमर, आनंद छिल्लर, राजीव प्रधान, विकास बाछौड़, नरेश डायरेक्टर, रविंद्र मुखिया, जसवीर पंवार, पप्पू मुखिया, राजकुमार, वीरेश तोमर प्रधान, प्रमोद प्रधान, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।