{"_id":"5ac13ae54f1c1bc1618b4ea6","slug":"181522612965-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मारी
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहानपुर हाइवे पर बागपत में रविदास मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दंपति सहित बच्चा गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां से गंभीर अवस्था में सतपाल को दिल्ली रेफर किया।
घायल सतपाल पुत्र राम मेहर, उसकी पत्नी सीमा और 12 वर्षीय बेटा रोहित पानीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। तीनों बाइक पर अशोक नगर दिल्ली में सीमा के मायके गए थे। रविवार को वापस पानीपत के लौट रहे थे। जब वे बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रविदास मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति और बेटा सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लग गया। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायल सतपाल को दिल्ली रेफर किया। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। दुघर्टना के बाद चालक कार को लेकर भाग गया। इस संबंध में घायल ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।