{"_id":"5a88869b4f1c1bf07b8b7d99","slug":"181518896795-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण गोपाल बने सहकारी संघ बिनौली के सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण गोपाल बने सहकारी संघ बिनौली के सभापति
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण गोपाल बने सहकारी संघ बिनौली के सभापति
बिनौली (बागपत)। शनिवार को निर्वाचन अधिकारी/ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) की रामबीर सिंह पंवार देखरेख में सहकारी संघ लिमिटेड, बिनौली के सभापति और उपसभापति का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। इस दौरान कृष्ण गोपाल बामनौली को सभापति और आकाश सोलंकी जिवाना को उपसभापति निर्विरोध चुना गया। इस दौरान अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि भी निर्विरोध चुने गए।
अग्रवाल मंडी टटीरी। सहकारी संघ टटीरी पर सभापति और उपसभापति के चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया हुई। दोनों पदों पर एक-एक नाम निर्देशन पत्र भरे जाने से निर्विरोध चुनाव हो गया। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह और सचिव राकेश कुमार यादव ने बताया कि सभापति के लिए रामनिवास बाधू और उपसभापति के लिए विजयपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दोनों निर्विरोध चुने गए। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर, चौधरी आनंद, राजीव शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।