फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आपसी तालमेल और भाई चारे को बढ़ाने पर बल दिया

आपसी तालमेल और भाई चारे को बढ़ाने पर बल दिया

Tue, 30 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आपसी तालमेल और भाई चारे को बढ़ाने पर बल दिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन भाई चारा मिलन बैठक में वक्ताओं ने आपसी तालमेल और भाई चारे को बढ़ाने पर बल दिया। गोविंद विहार कॉलोनी में पवन के आवास पर जितेंद्र के संचालन और मास्टर राजबीर की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई । इसमें छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का लोगों ने स्वागत किया। इसमें रमाला ग्राम के पूर्व प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह ने विधायक सहेंद्र सिंह के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक बहुत ही मेहनत कर रहे हैं और किसानों मजदूरों की आवाज को विधानसभा में उठाकर समाज हित में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक ने कहा पूरी ईमानदारी से क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। उन्होंने लोगों ने आपसी तालमेल और भाईचारा बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने हरिद्वार में वीआईपी घाट का नाम शंकराचार्य के नाम से बदलकर दोबारा चौधरी चरण सिंह जी के नाम पर होने को जनता की जीत बताया। उन्होंने बताया गन्ना समिति से हाल ही में 32 किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का प्रस्ताव पास कराया। उनके साथ प्रधान सुरेंद्र सिंह, उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed