फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आखिर कब हटेगा अतिक्रमण

आखिर कब हटेगा अतिक्रमण

Tue, 30 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आखिर कब हटेगा अतिक्रमण
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका के चुनाव को दो माह बीत चुके हैं, लेकिन नगर की काफी समय से अस्थाई अतिक्रमण और जाम की समस्या अभी भी दूर नहीं हो पाई है और जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे लोग परेशान हैं।

वर्षों से जाम और अतिक्रमण की समस्या झेल रहे नगर वासियों को नगर पालिका के चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी से कुछ उम्मीद थी, लेकिन चुनाव को दो माह बाद भी उनकी उम्मीद पूरी होती नजर नहीं आ रही है। नगर में जाम की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, खत्री गढ़ी, अजित नाथ मंदिर, बावली रोड व अन्य स्थानों पर आए दिन जाम से लोग परेशान हैं। कई सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ नागरिकों ने जाम और अस्थाई अतिक्रमण की समस्या को दूर कराने के लिए अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नगर की अधिकतर सड़के अतिक्रमण के कारण पग दंडी का रूप धारण कर चुकी है। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी माना कि यह समस्या विकट है। वे इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत करेंगे और इस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed