{"_id":"5a6cda004f1c1b82268b696a","slug":"181517083136-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंद्रावली रजबाहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंद्रावली रजबाहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर खंद्रावली रजबाहे में शेड्यूल से पानी छोड़ने की मांग की और समस्या का समाधान न होने पर तीन मार्च से धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को बड़ौत तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा खंद्रावली रजबाहे की न तो ठीक प्रकार से सफाई की और न ही शेड्यूल के अनुरूप पानी छोड़ा जा रहा है। खंद्रावली रजबाहे का पानी 250 क्यूसैक है, जो नहीं छोड़ा जाता। नहर की पटरी भी ठीक नहीं है, जिससे पानी टूट जाता है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता। उन्होंने कहा नहर की ठीक सफाई और पटरी को मजबूत नहीं किया और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं दिया तो तीन मार्च को नहर की पटरी पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसमें मास्टर राजपाल सिंह, हरबीर सिंह, योगेंद्र, वेद प्रकाश, वीरेंद्र, देवेंद्र आदि रहे।