फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रात का पारा 5.1, दिन में धूप खिली

रात का पारा 5.1, दिन में धूप खिली

Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
रात का पारा 5.1, दिन में धूप खिली
बागपत। ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार रात का पारा लुढ़ककर 5.1 डिग्री पर पहुंचा। कोहरे का असर रहा। रविवार को दिन में धूप खिली, लेकिन तेज हवा चलने से ठंड का असर रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। कोहरे का भी असर देखने को मिला। रविवार को सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट तक कोहरे की चार में जिला लिपटा रहा। इसके बाद सूर्य के दर्शन हुए। तेज धूप खिली, लेकिन हवा की रफ्तार भी तेज रही, जिस कारण ठंड बरकरार रही। कोहरे के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग की अधिकतर ट्रेंनें लेट अपने गंतव्य स्थल तक पहुंची। कोहरे के कारण दुपहिया वाहनों की संख्या भी सड़कों पर कम ही रही। उधर, ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए।
विज्ञापन


10 बजे से खुलेंगे स्कूल
बागपत। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि ठंड के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। सोमवार का नया समय घोषित किया जाएगा। मंगलवार से स्कूलों का समय दस बजे से कर दिया जाएगा, ताकि बच्चों का सर्दी से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed