फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरनावा में खींचा गया ट्रैंच का खाका

बरनावा में खींचा गया ट्रैंच का खाका

Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरनावा में खींचा गया ट्रैंच का खाका
बिनौली (बागपत)। बरनावा में हिंडन किनारे उत्खनन के लिए पुरातत्व विभाग की टीम ने ट्रैंच का खाका खींचना शुरू कर दिया है। जिस जगह खुदाई होगी, उसकी सफाई कराई जा रही। ट्रैंच तैयार होने के बाद टीम निरीक्षण करेगी, अगर जरूरी हुआ तो इसमें संशोधन के बाद उत्खनन होगा। मजदूर दिनभर सफाई व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बरनावा में उत्खनन की मंजूरी दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम उत्खनन करेगी। पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल को यहां उत्खनन के लिए लाइसेंस दिया। बुधवार को विभाग की सर्वेयर टीम ने ट्रैंच यानि जिस भूभाग की खुदाई होनी है, उसका खाका खींचना शुरू कर दिया है। खूंटे गाड़े और एक निश्चित भू-भाग की सफाई का कार्य मजदूरों ने शुरू कर दिया है। खुदाई स्थल तैयार हो जाने के बाद डॉ. एसके मंजुल के नेतृत्व में टीम दौरा करेगी। जरूरत पड़ी तो जगह में बदलाव भी किया जा सकता है। सर्वेयर टीम का कहना है कि दस जनवरी तक उत्खनन के लिए यहां पर ट्रैंच तैयार हो जाएगा। बुधवार को दिनभर यहां पर मजदूर सफाई करते नजर आए।
विज्ञापन



उत्खनन से ही खुलेगा राज
बिनौली (बागपत)। सहायक पुरातत्व विद बीएस फोनिया, वीके राय, मोहन सिंह, आरके नौटियाल और सुनील कुमार ने बताया कि ट्रैंच के लिए सफाई कराई जा रही है। जमीन के नीचे क्या राज दफन है और यह क्षेत्र किस सभ्यता से जुड़ा हुआ है यह तो उत्खनन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनभर लोगों का रहा जमावड़ा
बिनौली (बागपत)। उत्खनन के लिए टीमें पहुंचते ही यहां पर आसपास के गांव से ग्रामीण पहुंचने शुरू हो गए। दिनभर लोगों का जमावड़ा रहा। सफाई व्यवस्था देखी गई। लोगों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बनीं हुई है कि आखिर बरनावा में किस काल की सभ्यता से पर्दा उठेगा। चंदायन और सिनौली के उत्खनन का जिक्र भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed