फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्रिसमस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

क्रिसमस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Sun, 24 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया । इसमें बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन और निदेशक निर्दोष शर्मा ने किया। वर्णित, दीपका, स्नेहा, तनु, सुहानी, अंशुल, इशिका, अक्षरा, नीलाक्षी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चंदा चमके चमचम गीत पर साक्षी, पायल, अविका, रिया, कनक, हनी, अदिति, तनवी, तानिया, रिद्वी ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिंगल बेल जिंगल बेल दीप पर यश, अनुभव, अंश, पारूल, साची, अनंत, शुभांगी, मानवी, प्रेक्षा, अदिति, खुशी, रोनित, सत्यम, अविरल, निसिद्व, नितिन, भव्य, खुशवंत ने ईसा मसीहा से संबंधित नाटिका का मंचन किया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज का रूप धारण किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने नववर्ष 2018 का स्वागत किया और बच्चों को सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा दी। इसमें वर्षा, अंजु, रीतु, सुषमा, ममता, अंकिता, छवि, मनीषा, सिंधु, अंशु, अंशु, पूनम, इन्दू, मिनी, शिवानी, सोनम, सविता, सीमा, अंजुम, उर्वशी, प्रिया, रचना, प्रदीप, दीपक, विशाल, इशान आदि रहे।
विज्ञापन

रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक, सुबषोध शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को सेंटा क्लोज की कहानी सुनाई और मिल जुल कर रहने की अपील की। बच्चों ने जिंगल बैल, जिंगल बैल, जिंगल आल दा वे पर सुरीली तान दी। संचालन शिक्षिका पूजा तोमर ने किया। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें शर्मिष्ठा पंवार, कविता, रीना, अनुज तोमर, सुबोध, विकास तोमर, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्नवा पब्लिक स्कूल मेें आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सत्यपाल सिंह, डायरेक्टर पुनीत, सह संस्थापक अंजलि तोमर, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें संजय राणा, अरुण, मीनाक्षी, गौरव, दीपक भारद्वाज, अंजलि खोखर, कविता, संजीव, आशीष, रेणू रानी, पूजा, पारूल, मंजू जैन, पिंकी शर्मा, प्रीति धनकड़ रहे। यूरो किडस प्री स्कूल मेें कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर तेजपाल शर्मा और प्रधानाचार्या सत्यावती शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने क्रिसमिस ट्री को सजाया और मैरी क्रिसमस जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर बच्चों को चॉकलेट, टाफी और उपहार बांटे। इसमें सैम, देवांश, पार्थ, वरदान, प्रत्यक्ष, वीर, दक्ष, पूजा माहेश्वरी व अनिष्का सैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed