फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में रवि प्रथम

सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में रवि प्रथम

Fri, 22 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में रवि प्रथम
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ मेें रवि प्रथम रहा।

नगरपालिका बड़ौत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा, प्रबंधक अरिदमन जैन, दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा, अतुल जैन और शिक्षक नेता कुलदीप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें सबसे पहले कॉलेज के स्काउट एंड गाइड और एनसीसी कैडेटों ने मार्च पोस्ट निकाला। प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने बताया सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ मेें रवि प्रथम, प्रिंस द्वितीय और विकास तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अनस प्रथम, अंकित द्वितीय और सचिन तृतीय रहा। जूनियर वर्ग की 400 मी रेस में संदीप प्रथम, शाहबाज द्वितीय और सलमान तृतीय रहा। सब-जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आकिब प्रथम, सुहैल द्वितीय और गुड्डू तृतीय रहा। सीनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अजय प्रथम, फुरकान द्वितीय और आकाश तृतीय रहा। जबकि जूनियर वर्ग मेें रवि प्रथम, साहिब द्वितीय और शिवम तृतीय, सब-जूनियर वर्ग में साकिब प्रथम, आकिब द्वितीय और आकिब सेकेंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन क्रीड़ा अध्यक्ष दिनेश जैन ने किया। पालिका के चेयरमैन डॉ. अमित राणा ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनमोहन सिंह, सौरभ, प्रतीक जैन, प्रदीप शर्मा, आकाश, अरविंद, राजीव, विनोद, ऋषभ, अभिलाष, पीयूष, सुनीता, रीता, विभा, टीना, कविता, कुसुम, केला, कृष्णा, ब्रजपाल, सचिन, कालीचरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed