{"_id":"5a2ae3f44f1c1bbd208b58ac","slug":"181512760308-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं मनचलों से न घबराएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं मनचलों से न घबराएं : एसपी
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राएं मनचलों से न घबराएं : एसपी
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम में एसपी ने छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के लिए टिप्स बताए। इसके साथ ही कहा कि वे मनचलाें से न घबराएं और उनकी हरकतों के बारे में तत्काल सूचित करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी जयप्रकाश और सीओ रमानंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। एसपी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन तक काफी गंभीर है। क्षेत्र में मनचलों को भी अभियान चलाकर सबक सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ की स्थिति पर छात्राएं 1090 नंबर पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि अपने पास हमेशा मिर्च पाउडर, स्प्रे की बोतल रखें। मनचलों को अपने आप पर हावी न होने दे। कार्यक्रम में सचिव अमित राय जैन, प्राचार्या अनिता जैन, डीके जैन, प्रविता खत्री शामिल रहीं।
उधर, ग्वालीखेड़ा स्थित मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में हुए कार्यक्रम में बिनौली थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि 21वीं सदी की नारी बनना है तो हर मुश्किलों का सामना करते हुए आत्मनिर्भर बनना होगा। किसी भी मुश्किल समय में घबराने के बजाय उसका डटकर मुकाबला करें। इस अवसर पर प्राचार्य डा. राजीव गुप्ता, उप प्राचार्या डा. शबाना ने भी विचार रखे। कार्यक्रम मेें एसएसआई दिनेश सिंह, राहुल, वीरेन्द्र सिंह, प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, महासचिव रवि पंवार, मुकेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना मेें भी गोष्ठियां की गईं।