फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक बरामद न होने पर किया प्रदर्शन

युवक बरामद न होने पर किया प्रदर्शन

Sun, 03 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
युवक बरामद न होने पर किया प्रदर्शन
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता युवक मिथुन की बरामदगी न होने पर परिजनों ने शनिवार को फिर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने अपहरण करने के आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया है। जल्द लापता युवक बरामद नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक मिथुन, दिल्ली के एमसीडी विभाग में कर्मचारी है। 22 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव का ही एक युवक घर से उसको बुलाकर ले गया था। उसके बाद मिथुन नहीं लौटा। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए चांदीनगर थाने पर शिकायत की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस अभी तक मिथुन को बरामद नहीं कर पाई है। इसे लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने फिर एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से युवक की बरामदगी की मांग की। चेतावनी दी कि युवक न मिला तो यह मामला मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर युवक के पिता बिजेंद्र, भाई पिंटू, दीपक, चाचा सोनू, रमेश के अलावा धर्मपाल, लीलू, उषा, कविता, कमलेश, केला, आरती मौजूद रहीं। गौरतलब है कि मिथुन की बरामदगी न होने पर तीन दिन पूर्व उसके पिता ने कलक्ट्रेट में केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि लापता युवक की बरामदगी का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ खट्टा प्रह्लादपुर गांव से लापता युवक मिथुन की बरामदगी के लिए शनिवार को पुलिस ने गांव का जंगल खंगाला। इस दौरान डॉग स्कवायड की भी मद्द ली गई।
खेकड़ा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को चांदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टा प्रह्लादपुर निवासी दीपक वाल्मीकि पुत्र बिजेंद्र वाल्मीकिपरिजनों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा के कार्यालय पर पहुंचा। वहां उसने सीओ की गैर मौजूदगी में स्टाफ को दिए शिकायती पत्र में कहा उसके भाई पिल्ली उर्फ मिथुन को गांव का ही एक युवक गांव में घुड़चढी देखने के लिए बुलाकर ले गया, लेकिन आज तक उसके भाई का कोई सुराग नहीं लगा। उसने चांदीनगर थाना पुलिस पर मामले की जांच निष्पक्ष ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए जांच यहां से ट्रांसफर कर बागपत थाना पुलिस से कराकर लापता भाई को बरामद कराने की मांग की। इस दौरान ऊषा, केला, बेबी, कविता, आरती, सुनीता, कमलेश, रेखा, दीपक आदि रहे। उन्होंने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।



एक युवक पर गाय
ले जाने की आशंका
बागपत। शहर से एक गाय गायब हो गई। पड़ोस के लोगों ने एक युवक पर गाय ले जाने की आशंका जताई है। इसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष है। वे पुलिस से शिकायत करने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed