{"_id":"5a108bcd4f1c1b71548bde2e","slug":"181511033805-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर रजबाहे किनारे से सिल्ट उठाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर रजबाहे किनारे से सिल्ट उठाना शुरू
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मीरापुर रजबाहे पर पड़ी सिल्ट उठाने का कार्य आखिरकार शनिवार को शुरू हो गया। लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया । इसे संज्ञापन में लेकर सिंचाई विभाग के अफसरों और ठेकेदार ने कार्य शुरू किया।
उल्लेखनीय है दो सप्ताह पहले मीरापुर रजबाहे की सफाई कर सिल्ट को मीरापुर रजबाहे की ही पटरी पर डाल दिया था। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता । कई बार लोगों ने विभागीय अफसरों से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों की इस समस्या को दो दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सिंचाई विभाग अफसरों सहित ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। शनिवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार, जेई आदेश और ठेकेदार हिम्मत ने दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली लगवाकर सिल्ट को उठाने का कार्य शुरू कर दिया। ठेकेदार हिम्मत ने कहा जल्द ही सिल्ट को उठवाकर पटरी को आवागमन के लिए खाली करा दिया जाएगा।