{"_id":"5a04a8cf4f1c1bd8538bc081","slug":"181510254799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन ने मिलने से उपभोक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन ने मिलने से उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड पर स्थित राशन डीलर के यहां राशन लेने आए उपभोक्ताओं को नेट न चलने के कारण कई घंटे परेशान होना पड़ा और उन्होंने आक्रोश जताया।
कोताना रोड पर अफजाल राशन डीलर के यहां आए राशन कार्ड उपभोक्ता नेट न चलने के कारण पीओएस मशीन ठप हो गई। इससे लोगों को राशन नहीं मिल सका और उन्होंने आक्रोश जताया। राशन डीलर अफजाल ने बताया कि उनके यहां 700 राशन कार्ड है और अब तक 185 कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जा चुका है, लेकिन आए दिन नेट में गड़बड़ी होने के कारण पीओएस मशीन नहीं चल पा रही है और राशन वितरण में परेशानी उठानी पड़ रही है। पीओएस मशीन के लिए वाई-फाई की व्यवस्था भी नहीं की और आए दिन उन्हें उपभोक्ताओं की सुननी पड़ रही है। आक्रोश जताने वालों में सोमवती, श्यामू, सुशीला, असगरी, मुनेश, साइना, रूबी आदि रहे।