फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधान-ठेकेदार के खिलाफ खड़ा हुआ ग्राम पंचायत अधिकारी संघ

प्रधान-ठेकेदार के खिलाफ खड़ा हुआ ग्राम पंचायत अधिकारी संघ

Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रधान-ठेकेदार के खिलाफ खड़ा हुआ ग्राम पंचायत अधिकारी संघ
बागपत। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ प्रधान और ठेकेदार के विरोध में खड़ा हो गया है। गांवों में विकास कार्य करने में धांधली और कमीशनखोरी करने का आरोप लगाया। झूठी शिकायत कर परेशान करने की बात कही। संगठन ने कहा जल्द धांधली पर रोक नहीं लगाई तो कार्य का बहिष्कार होगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक ब्लॉक में हुई। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान ने बताया गांवों में विकास कार्यों के नाम पर धांधली हो रही है। सबसे बड़ा घोटाला शौचालय में किया जा रहा है। विकास कार्यों के नाम पर प्रधान खातों से रकम निकालकर निजी कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि कोई ग्राम सचिव इसका विरोध करता है तो अफसरों से झूठी शिकायत कर दी जाएगी। कई गांव ऐसे हैं, जहां पर लाखों रुपये का घोटाला हुआ है, इसके सभी रिकार्ड संघ के सदस्यों के पास हैं। अफसरों को भी वह इस संबंध में जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने कहा विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुपयोग किया जा रहा है। इसमें ग्राम प्रधान और ठेकेदार हिस्सेदार बने हैं। शौचालय मानक के अनुसार नहीं बने हैं, इसमें गड़बड़ी है। यदि जमीनी स्तर से जांच की गई तो हर गांव में घोटाला पकड़ा जाएगा। ग्राम सचिवों पर घोटाले करने के आरोप लगा दिए जाते है, जबकि इन कार्यों में कोई लेना देना नहीं है। जल्द व्यवस्था नहीं बदली तो संघ के सदस्य कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसमें प्रमोद कुमार, लोकपाल, प्रेम कुमार, सुनील बंसल, प्रिंस, प्रदीप कुमार, सुधीर तोमर, पवन राणा, संदीप, अनिल वर्मता, विपुल, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन


प्रमोद कुमार बने जिलाध्यक्ष
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव बागपत ब्लाक दफ्तर के परिसर में हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महामंत्री प्रेम कुमार, संघर्ष समिति सदस्य हरिओम त्यागी, कृष्ण कुमार तोमर, मुकेश यादव, पवन राणा, वीरेंद्र पाल, संदीप, कृष्ण यादव, अनिल वर्मा, संजय कुमार, विपुल, जोनी चौधरी, मोहम्मद इमरान मौजूद रहे। इसके बाद निर्णय लिया आज (शुक्रवार को) कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed