{"_id":"5990a99c4f1c1bc2288b4927","slug":"181502652828-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ का अवैध कटान को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ का अवैध कटान को लेकर हंगामा
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ के अवैध कटान को लेकर कॉलोनी में हंगामा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सटी आवास विकास कॉलोनी में रविवार को एक पेड़ के अवैध कटान पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पेड़ का अवैध कटान कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों का कहना था कि कॉलोनी मेें इस समय मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप लगाया कि कॅालोनी के ही एक व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए कॉलोनी मेें खड़े एक हरे पेड़ का अवैध रूप से कटान कर दिया। इससे लोगों मेें आक्रोश पनप गया और उन्होंने हंगामा करते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल व वन रक्षक सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को यह कहते हुए शांत किया कि यह मामला उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आता। इसकी जिम्मेदारी नगरपालिका की है। इसके बाद लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों को सूचना दी, आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अंकित, लोकेश, दीपक, अमित, जोगेंद्र, प्रमोद, वेदपाल, जयदीप आदि थे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हरे पेड़ों के कटान की सूचना मिली थी, लेकिन वह नगरपालिका के कार्य क्षेत्र में आता है। वहीं, नगरपालिका के संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।