फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   176 infected including district hospital and CMO office personnel

जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी सहित 176 संक्रमित, चार मौत

Sat, 08 May 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
176 infected including district hospital and CMO office personnel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में शनिवार को जिला अस्पताल व बालैनी थाने के एक पुलिसकर्मी समेत 176 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और चार लोगों की मौत हो गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 6232 और मरने वालों की संख्या 93 हो गई । जिले में 2126 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी। सर्विलांस की टीम संक्रमित और उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात दो स्वास्थ्यकर्मी के अतिरिक्त सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी और बालैनी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा मवींकला, गुराना, लायन, लुहारी, शबका, चौबली, बावली, किशनपुर बराल, हिलवाड़ी, आरिफपुर खेड़ी, सिटी प्लाजा बागपत, जैन मोहल्ला, कोर्ट रोड, अहेड़ा, सरूरपुर, अर्जुनपुरम, गोरीपुर हबीबपुर, निनाना, पाली, पदड़ा, जोहड़ी, भड़ल, बिनौली, पिचोकरा, कांहड़, बिजवाड़ा, दत्तनगर, ढिकौली, फकरपुर, गोठरा, सांकरोद, घिटोरा, फुलेरा, बसी, खेकड़ा, सुभानपुर, फकरपुर, छपरौली, रठोड़ा, रटौल, मसूरी, बड़ागांव, सुभानपुर, मुबारिकपुर, पुरानी तहसील खेकड़ा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया है। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। सील किए गए क्षेत्र में जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं, लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उपचार के बावजूद टूट रही सांसों की डोर
कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान महिला समेत चार की मौत
खेकड़ा। कोविड अस्पताल में उपचार के बावजूद संक्रमितों की सांसों की डोर टूट रही हैं। लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को भी खेकड़ा के एल-टू अस्पताल में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में अब तक 40 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। आज बागपत की एक महिला और एक पुरुष, एक बड़ौत व एक खेकड़ा क्षेत्र के वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ ताहिर ने बताया कि चिकित्सक अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की जान बचाने के लिए तमाम प्रयास करने में जुटे है। मरीजो को दवा और ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। इसके बावजूद मरीजों का आक्सीजन लेवल कम हो रहा है और उनकी मौत हो रही है। चारों मरीजों की आक्सीजन लेवल कम होने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed