फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   175 percent people got vaccinated

175 फीसदी लोगों ने कराया टीकाकरण

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
175 percent people got vaccinated
बागपत। जिले में शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 175 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। छपरौली ब्लॉक में सर्वाधिक 205 फीसदी और खेकड़ा ब्लॉक में सबसे कम 124 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 20 केंद्रों पर 2500 लाभार्थियों के टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया था। इनमें से 4376 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। शुक्रवार को बागपत ब्लॉक में 183 फीसदी, बड़ौत में 202 फीसदी, बिनौली में 150 फीसदी, छपरौली में 205 फीसदी, खेकड़ा ब्लॉक में 124 फीसदी और पिलाना ब्लॉक में 131 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नहीं मिला एक भी संक्रमित, 14 केस एक्टिव
बागपत। सीमएओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को एक भी कोरोना का केस नहीं मिला है। जिले में अब तक 9107 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 140 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। अब 14 केस एक्टिव है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed