{"_id":"5cdc688ebdec2207132d662a","slug":"171557948558-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र में तौल न होने से मार्ग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र में तौल न होने से मार्ग रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा शहर में ग्राम काठा मार्ग स्थित डी गन्ना तौल केंद्र पर तौल न होने के कारण एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे बाद तौल लिपिक के आने के बाद गन्ना तौल कार्य शुरू होने के बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
खेकड़ा शहर में काठा मार्ग स्थित बागपत शुगर मिल के डी गन्ना तौल केंद्र पर बुुधवार की सुबह करीब एक घंटे तक दस से ग्यारह बजे तक गन्ना तौल बंद रही। किसान वाहनों में गन्ना भरकर केंद्र पर भारी संख्या में पहुंचे। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे मार्ग पर वाहनों से जाम लग गया। जाम लगने पर मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद तौल लिपिक केंद्र पर पहुंचा। इसके बाद तौल शुरू होने पर मार्ग से जाम खुलने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। परेशान किसानों में प्रेम, सुरेेंद्र, नरेश, प्रदीप, सुनील, प्रवेश, राजेश, संदीप, उमेश आदि ने मिल के अधिकारियों से तौल कार्य सुचारु रूप से चलवाने की मांग की।