{"_id":"5ca11532bdec2214216cd2d6","slug":"171554060594-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेट जारी न होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेट जारी न होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। इंडेट जारी न करने के विरोध में रविवार को क्षेत्र के किसानों ने रंछाड़ गांव में प्रदर्शन किया। बाद में 12 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उप गन्ना आयुक्त मेरठ से मिला और ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र के किसान उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में रंछाड़, सिरसली, बामनौली, दादरी के काफी संख्या में किसान रंछाड़ गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि मिल प्रशासन किसानों को इंडेंट जारी नहीं कर रहा है, जिस कारण 40 प्रतिशत गन्ना किसानों के खेतों मे खड़ा हुआ है। पर्चियां न आने से किसानों के सामने पशुओं के चारे की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। बाद मेें 12 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में मेरठ पहुंचा और उपगन्ना आयुक्त से मिला और उन्हें समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन व मांग करने वालों में ऋषि ठेकेदार, ओमपाल, ब्रजपाल, चंद्रपाल, आनंद, चरण सिंह, प्रमोद, सूरजवीर, संजीव, कृष्णपाल, अमित, अनुज शामिल रहे।