{"_id":"5c6b085dbdec2273724c5355","slug":"171550518365-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिवसीय पनीर बनाने का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिवसीय पनीर बनाने का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जेवी कॉलेज में सोमवार को यूजीसी-सीपीई स्कीम के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसमें छात्रों को पनीर बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और संयोजक डॉ. अरुण सोलंकी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कौशल विकास कार्यक्रम के तहत किया। इसमें छात्रों को पनीर बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि भारत मेें कुल दूध उत्पादन चार प्रतिशत छैना उत्पादन में प्रयुक्त होता है और यह मिठाई तथा पनीर सब्जी के लिए प्रमुख उत्पाद है। उन्होंने कहा कि छात्र प्रशिक्षण मेें विशिष्ठ जानकारी प्राप्त कर इसको स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान 15 छात्रों का चयन किया। इसमें डॉ. देवेश गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अलका रानी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. त्यागी, डॉ. जय सिंह यादव आदि का योगदान रहा।