फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याएं बताई

छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याएं बताई

Fri, 15 Feb 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
छपरौली विधायक ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की समस्याएं बताई
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधानसभा के विधायक और भाजपा नेता सहेंद्र सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा सत्र में मंत्रियों के समक्ष रखा। विधायक ने विधानसभा सत्र में दाहा में राजकीय इंटर कॉलेज को अप ग्रेड करके डिग्री कॉलेज बनाने की आवश्यकता को देखकर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के समक्ष सवाल उठाया तो उपमुख्यमंत्री ने उन्हें शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने छपरौली क्षेत्र में यमुना नदी के कटान से प्रभावित किसानों की समस्याओं को देखते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के समक्ष सवाल उठाया और यमुना नदी के कटान प्रभावित क्षेत्र को चिह्नित कर कटान को रोकने की समस्या का निराकरण कराने की मांग की। इसके बाद विधायक ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात तो उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 6.51 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं, जिसमें से द्वितीय किस्त 3.25 करोड़ रुपये की जारी होगी। इस धनराशि से बांध बनवाने के लिए जमीन खरीदी जाएगी और तीन शैक का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 4.5 करोड़ रुपये लगेंगे, इसका टेंडर भी हो चुका है। इन ठोकरों का निर्माण कार्य 15 जून 2019 तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed