फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में 2.60 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य

तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में 2.60 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य

Tue, 05 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में 2.60 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य
बागपत। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती विकास योजना के तहत तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत की बस्तियों में 5.20 करोड़ से विकास होंगे। शासन से इसके लिए 2.60 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त की स्वीकृति दी है। धनराशि से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण होगा।
विज्ञापन

जिले की बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका और नगर पंचायत टीकरी में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती विकास योजना के तहत विकास कार्य कराएं जाएंगे। रास्तों का निर्माण इंटर लॉकिंग टाईल्स से होगा। उनके साथ नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यो से संबंधित अलग-अलग आठ परियोजनाओं के तहत कार्य होगा। शासन से इसके लिए 5.20 करोड़ की स्वीकृति हो चुके हैं। तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत में विकास कार्य शुरू कराने के लिए 2.60 करोड़ की प्रथम किश्त के लिए स्वीकृति मिल गई है। जिसके तहत जल्द धनराशि पालिका और पंचायत को डीएम के माध्यम से जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
नगर पालिका और नगर पंचायत के इन वार्ड में होना है कार्य
बागपत। बागपत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड दो की विभिन्न गालियों में 53.73 लाख में होगा निर्माण। प्रथम किश्त 26.86 होगी जारी। वार्ड 19 में रास्तों के निर्माण के लिए लागत 35.60 लाख और प्रथम किश्त 17.80 लाख जारी होगी। वार्ड 20 और 21 में निर्माण होगा, जिसकी लागत 69.61 लाख है और प्रथम किश्त 34.705 लाख जारी होगा। बड़ौत में आजाद नगर मोहल्ले में मार्ग का निर्माण होगा, जिसकी लागत 64.82 लाख है। प्रथम किश्त 32.41 जारी होगी। खेकड़ा नगर पालिका में वार्उ नंबर चार में विभिन्न गलियों का निर्माण होगा। जिसकी लागत 104.48 लाख है। प्रथम किश्त 52.24 लाख जारी होगी। इसके अलावा अन्य मार्गो के लिए 98.08 लागत निर्धारित है, प्रथम 49.04 जारी होगी। नगर पंचायत टीकरी के वार्ड छह में मार्ग का निर्माण में 42.91 लाख खर्च होंगे, जारी होगा 21.455 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड सात में मार्गो के लिए 51.02 लागत से निर्माण होगा। प्रथम किश्त 25.51 जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सुरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed