फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुन्नी बेगम के घर फेंकी पर्ची, परिवार भयभीत

मुन्नी बेगम के घर फेंकी पर्ची, परिवार भयभीत

Mon, 04 Feb 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मुन्नी बेगम के घर फेंकी पर्ची, परिवार भयभीत
बागपत। कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम की हत्या के बाद परिवार भयभीत है। दो दिन पहले पीड़ित परिवार के मकान में किसी ने मोबाइल नंबर लिखी पर्ची फेंक दी। परिजनों ने पुलिस को पर्ची सौंपकर सुरक्षा दिलाने की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम की पांच मार्च 2018 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतका के पति मोबिन ने जेल में बंद कुख्यात जाहिद उर्फ लंबू समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । मुन्नी बेगम के पति मोबिन ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद से परिवार परेशान है। वह किसी तरह से परिवार का पालन पोषण कर रहा है। मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मकान में पर्ची पड़ी मिली। जिस पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यह नंबर किसका है और पर्ची डालकर कौन गया है, इसका कोई पता नहीं है। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पर्ची सौंप दी और सुरक्षा की गुहार लगाई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed