फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में खेल का आरोप

पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में खेल का आरोप

Wed, 09 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने में खेल का आरोप
बागपत। झांसी जनपद की रहने वाले महिला ने बताया कि वह रमाला क्षेत्र की एक शिक्षण संस्था में अपने पति के साथ रसोई में खाना बनाने का काम करती है। 16 दिसंबर की शाम वह रसोई में खाना बना रही थी। गांव का ही एक युवक रसोई में घुस गया। युवक ने महिला से अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर शराब होने पर ग्रामीण आए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकला। महिला ने रमाला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि उसके कोरे कागत पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर बदल दी। पुलिस ने अपनी मर्जी से रिपोर्ट लिखी। दुष्कर्म के प्रयास को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज कर लिया। आरोप है कि पुलिस व आरोपी महिला पर मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे है। रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि कि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत है। इस मुकदमे की विवेचना एसएअआई सुभाष कुमार कर रहे थे। वे ट्रेनिंग पर चले गए है। इसलिए विवेचना एसआई राकेश को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed