फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज होगा खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान

आज होगा खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान

Sun, 30 Dec 2018 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
आज होगा खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान
खेकड़ा (बागपत)। खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान रविवार को नगर पालिका के सभी वार्डों में आयोजित होगा। इस अभियान के तहत नगर पालिका के 25 वार्डों के सभासदों की बैठक शनिवार को नगर पालिका कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें रविवार को सभी वार्डों में लगने वाले टीकाकरण सत्र को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन संगीता धामा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि देश में पहली बार रुबेला वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल किया। खसरा जानलेवा बीमारी है और बच्चों में अपंगता और मृत्यु के बड़े कारणों में से एक है। रुबेला वायरस से बच्चे शारीरिक विसंगतियों का शिकार हो जाते हैं। रुबेला से पीड़ित गर्भवती स्त्री में गर्भपात, अकाल प्रसव, मृत प्रसव और विकृत बच्चों को जन्म देने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने सभासदों से अपने वार्ड क्षेत्र के सभी छूटे हुए नौ माह से 15 वर्ष तक के हर बच्चे को रविवार को यह वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया सभी स्कूलों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया। फिर भी वार्डों में जो बच्चे रह गए हैं, रविवार को उन्हें यह टीका लगाया जाएगा। इसमें बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन मोनिटर देवेंद्र कुमार, बीएमसी शमशाद अली, अनिल कुमार, कालू यादव, सभासद सुधीर धामा, राजेंद्र यादव, राजीव गोयल, तारा देवी, नजीर अहमद, राकेश धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed