{"_id":"5c12b6e042c7925d381cd439","slug":"171544730336-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अजेंद्र तोमर को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अजेंद्र तोमर को दी श्रद्धांजलि
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
परिजनों और ग्रामीणों ने बिजवाड़ा गांव में शहीद अजेंद्र तोमर का छठा शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर लोगों ने यज्ञ कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बिजवाड़ा गांव के किसान शौराज सिंह के पुत्र जांबाज सैनिक अजेंद्र तोमर 13 दिसंबर 2012 को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर के नौशेरा चेक पोस्ट पर आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गया था। गांव बिजवाड़ा में हर वर्ष शहादत दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को सुबह शहीद के स्मारक स्थल परिसर में वेद मंत्रों के साथ पूर्व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने यज्ञ कराया। सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसमें शिक्षाविद ब्रजपाल सिंह शास्त्री, ग्राम प्रधान अरविंद तोमर, मास्टर सीताराम, भंवर सिंह, हरबंस, महावीर सिंह, इकबाल सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, मुकेश कुमार वर्मा, ओमपाल सिंह, प्रमोद आदि रहे।
मंडलायुक्त से मिले ग्रामीण
बिनौली (बागपत)। गांव रंछाड़ के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त मेरठ अनिता मेश्राम से मिला और उन्हें क्षेत्र की जनसमस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने कृष्णा नदी में स्वच्छ पानी छोड़े जाने के लिए विशेष प्रयास करने पर आभार जताया तथा उन्हें अभिनंदन पत्र दिया। इस दौरान किसान नेता रविंद्र हट्टी, सूरजवीर, सुरेंद्र सिंह, प्रेमपाल, जयवीर आदि रहे।