फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ सूत्रीय मांगों को भट्ठा मालिकों ने किया लखनऊ कूच

आठ सूत्रीय मांगों को भट्ठा मालिकों ने किया लखनऊ कूच

Mon, 24 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आठ सूत्रीय मांगों को भट्ठा मालिकों ने किया लखनऊ कूच
बागपत। उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के कार्यकर्ता आठ मांगों को लेकर आज सोमवार को लखनऊ में होने वाले धरने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। सरकार से अपना हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक के सामने जिले के ईंट भट्ठा समिति के पदाधिकारी एकत्र हुए। यहां से उन्होंने लखनऊ के लिए कूच किया। वक्ताओं ने कहा उनकी मांग सरकारी निर्माण में फ्लाई ऐश ईंट का प्रयोग बंद किया जाए। वन पर्यावरण मंत्रालय के जारी नोटिफिकेशन को निरस्त करने, रायल्टी, जीएसटी, खनन से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाणपत्र को समाप्त किया जाए। मैत्रीय परियोजना प्रभावित क्षेत्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होने तक ईंट भट्ठों को संचालन हेतु आवश्यक सहमति प्रदान की जाए। जिग जैग में परिवर्तन तब तक न बाध्य किया जाए, जब तक प्रदूषण बोर्ड प्रमाणित डिजाइन उपलब्ध न करा दे। प्रमाणित डिजाइन आने तक 30 जून 2019 तक रोक न लगाई जाए। इन मांगों को लेकर लखनऊ 24 सितंबर को धरना प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी रवाना हुए। पूर्व चेयरमैन टटीरी प्रमोद गुप्ता, कृष्णपाल, बिजेंद्र प्रधान, राजेश गर्ग, राजेश सिंघल, विनोद गोयल, नवीन जैन, सतीश गुप्ता, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed