{"_id":"5b8c3a5042c792463d4ae45b","slug":"171535916624-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन मोर्चरी पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
रविवार की सुबह दिल्ली-शामली रेल मार्ग स्थित बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शामली जनपद के कैडी बावरी गांव निवासी हरिओम ने मोर्चरी पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने भाई श्रीओम (45) के रूप में की। भाई ने बताया कि वह गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर शामली के लिए जा रहा था। मृतक के दो बेटे अंकुर व अंकित है। उसने यह भी बताया कि वह 15 दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर गया था। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि हादसा रात के समय हुआ है।
युवक की ट्रेन से कटकर मौत, हत्या की आशंका जताई
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 74021 पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई थी। पुलिस को मृतक की जेब से बूढ़पुर से दिल्ली का टिकट मिला था। रविवार को दोघट थाना क्षेत्र के सूजती गांव निवासी उषा पत्नी स्व. सत्यवीर ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने 24 वर्षीय बेटे नितिन के रूप में की। मां ने बताया कि वे परिवार सहित दिल्ली में काफी दिनों से रहते है। दो दिन पहले युवक सूजती गांव में आया था। भाई देव ने बताया कि जब वह बूढ़पुर से दिल्ली के लिए जा रहा था तो फिर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन से कैसे कट गया। उसने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।