{"_id":"5b5234cf4f1c1b4c748b637a","slug":"171532114127-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिवसीय सिद्व चक्र महामंडल विधान का शुभांरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिवसीय सिद्व चक्र महामंडल विधान का शुभांरभ
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभांरभ
बड़ौत। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड पर आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर से घट यात्रा अतिथि भवन, गांधी रोड होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। यहां विधि विधान से प्रारंभिक क्रियाएं विधानाचार्य सुनील जैन शास्त्री द्वारा कराई गई तथा प्रदीप कुमार जैन व विकास जैन द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई।
इसके बाद जिनेंद्र महाअर्चना हुई। डा. पवन जैन द्वारा झंडारोहण किया गया। दीपक जैन ने उद्घाटन किया। पंकज जैन ने दीप प्रज्जवलन किया। शो धर्म इंद्र सचिन जैन ने की। भगवान नेमी नाथ निर्माण के उत्सव पर 22 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया, जिसका सौभाग्य मुकेश व सचिन जैन को प्राप्त हुआ। सुनील जैन ने बताया कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान के प्रथम दिन आठ अग्र समर्पित किए गए। सांय: भक्ति संगीत के साथ 108 दीपकों से आरती की गई। मंत्री अनिल जैन, राकेश जैन, सुशील जैन, प्रदीप, जैन, अनिल जैन, आनंद, रविंद्र, रवि जैन, अतुल जैन, राजकुमार का सहयोग रहा।