{"_id":"5b4667104f1c1b07278b6067","slug":"171531340560-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस सूत्रीय मांग को किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सूत्रीय मांग को किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नागरिक अधिकार मंच के कार्यकर्ता और किसानों ने बुधवार को दस सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत गन्ना भुगतान कराने, कृषि विभाग द्वारा किसानों के चलाईं जा रही योजनाओं पर अमल कराने, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान को रोकने का ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है और प्रदेश सरकार भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दें रही है। वह किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इसमें सुभाष नैन, रमेश, पप्पू, प्रवीण, नरेंद्र, मनोज आर्य, सुधीर नैन, बोबी तोमर, इकबाल सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन