{"_id":"5b0b082a4f1c1b956e8b4e79","slug":"171527449642-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यपाल सिंह का बढ़ेगा सियासी कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यपाल सिंह का बढ़ेगा सियासी कद
Updated Mon, 28 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शरीर झुलसाती गर्मी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को सौंपी गई जनसभा की अहम जिम्मेदारी में वह कामयाब रहे। भागीदारी की बात करें तो सबसे अधिक संख्या बागपत के लोगों की ही रही। आसपास के जिलों से कम संख्या में लोग गए। इसकी सबसे बड़ी वजह गर्मी ही रही। पीएम ने खुद भाषण शुरू करते ही मई की गर्मी का जिक्र किया।
मवी कलां के निकट खेकड़ा स्टेडियम में आहूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा छह जिलों और नौ केंद्रों के लिए आहूत की गई। बागपत, मेरठ महानगर, मेरठ, सिकंदराबाद, गाजियाबाद महानगर, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्धनगर से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी। भीड़ के नजरिए से देखें तो बागपत के स्थानीय लोग ही जनसभा में सबसे अधिक पहुंचे। गाजियाबाद, मेरठ से भी लोग आए, लेकिन दूर-दराज से आने वाले लोगों की संख्या गिनती की ही रही। रविवार को 43 डिग्री के तापमान पर जनसभा से केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का सियासी कद बढे़गा। गर्मी के चलते अधिकतर लोगों ने घरों पर ही जनसभा को लाइव देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण लोगों ने अपने घर बैठकर सुना। जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन भी जगह-जगह लगाई गई थी।
रिजर्व में रखी गई थी हजारों कुर्सियां
बागपत। वीआईपी पांडाल और मीडिया गैलरी के निकट रिजर्व में हजारों कुर्सियां रखी गई, लेकिन इनकी जरूरत नहीं पड़ी। भाजपा कार्यकर्ता और एनएचएआई के पदाधिकारी दिनभर व्यवस्था संभालते नजर आए।