{"_id":"5afb3b084f1c1b1b5e8b4ce0","slug":"171526414088-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 में से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 में से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। तहसील दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के समक्ष 75 शिकायतें आईं, इनमेें आठ का मौके पर निस्तारण कराया।
मंगलवार को तहसील दिवस मेें अधिकांश शिकायतें चकबंदी से संबंधित आईं। इसके अलावा बिजली, नाली, चकरोड, पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं। इस दौरान ललित जैन सभासद, दीपक गुप्ता, राकेश कुमार, सतेंद्र कुमार, बीना जैन, रजनी जैन, विजयपाल जैन ने बताया कि नेहरू रोड पर मंदिर के पास शराब का ठेका खोला है, इससे मंदिर मेें आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने ठेके को स्थानांतरित कराने की मांग की।
संजीव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी सिनौली ने शिकायत की कि 3 मई को उसकी पत्नी सुमित्रा अपने दो बच्चों पारुल व हर्ष को लेकर बड़ौत डाक्टर को दिखाने आई थी और तभी से वह गायब है। उन्होंने इस संबंध मे छपरौली थाने पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिटूटू, देशपाल, राहुल, विनोद, अनिल, विकास निवासी इब्राहिमपुर माजरा ने गांव में भूमाफिया द्वारा खेल के मैदान, कन्या पाठशाला व खाद के गड्ढों व शौचालय पर किए कब्जे को हटवाने की शिकायत की।