{"_id":"5af9e6a94f1c1bd9408b54e4","slug":"171526326953-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रविवार की रात में तेज आंधी से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था धड़ाम हो गई। पूरी रात लोग विद्युत संकट से जूझते रहे। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही।
लोग आपूर्ति सुचारु कराने के लिए निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। इससे आक्रोशित लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
रविवार देर शाम अचानक आई तेज आंधी से बिजरौल, बामनौली, बड़ौत, वाजिदपुर, बड़का, मलकपुर, जौनमाना, रमाला, गुराना, हिलवाडी, बड़ौली सहित अन्य गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। कई गांवों में विद्युत लाइन और पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। पूरी रात लोग विद्युत संकट से जूझते रहे। सोमवार को भी पूरे दिन बिजली व्यवस्था धड़ाम रही। इन हालात में पेयजल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन
आक्रोशित नगरवासियों ने बिजरौल रोड पर एकत्रित होकर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बारे में एसडीओ सुधाकर और चैन सिंह ने कहा कि आंधी के कारण जगह-जगह विद्युत लाइनें टूटकर गिरने से सप्लाई ठप हो गई थी जो कर्मचारियों को भेजकर ठीक करा दी गई।