{"_id":"5aecb0204f1c1b350a8b81d2","slug":"171525461024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के कार्य शुरू न करने वाले सचिव का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के कार्य शुरू न करने वाले सचिव का रुकेगा वेतन
Updated Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के कार्य शुरू न करने वाले सचिव का रुकेगा वेतन
बड़ौत। ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ ने गांवों मेें मनरेगा का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जो सचिव इस कार्य मेें लापरवाही करेगा, उसका वेतन रोका जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ प्रेमचंद ने गर्मी के सीजन को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर गांवों में खराब पडे़ हैंडपंपों को ठीक कराने और हर प्रकार की पेंशन का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सचिवों को अगले तीन दिन में अपने कार्यक्षेत्र मेें पड़ने वाले गांवों में मनरेगा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जो सचिव इस कार्य मेें लापरवाही करेगा, उसका वेतन रोका जाएगा। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने एनआरएलएम के तहत गठित समूह का खाता खुलवाने, शासन को भेजी जाने वाली अधूरी रिपोर्ट को पूरा कर ब्लाक कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रणधोल ने गांव मेें बने शौचालयों पर एलजीडी कोड अंकित करने के निर्देश दिए ताकि उनकी फोटोग्राफी कर उन्हें अपलोड किया जा सके। बैठक मेें सचिव संजय, विकुल, भूपेंद्र, सुनीता, प्रिंस, रेशू, रोहित, प्रवेंद्र, सतीश और विकास राठी उपस्थित रहे।