फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिविल सेवा परीक्षा में फिर लहाराया बागपत का झंडा

सिविल सेवा परीक्षा में फिर लहाराया बागपत का झंडा

Tue, 01 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा में फिर लहाराया बागपत का झंडा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा में फिर बागपत का झंडा लहराया है। इस बार लुहारी गांव के सौरभ चौधरी ने 303 रैंक और मलकपुर गांव के आशीष ने 893 रैंक के साथ परीक्षा पास की है। इसकी सूचना पर परिजनों मेें खुशी की लहर दौड़ गई।

अब एक बार फिर दोबारा से सिविल सेवा परीक्षा मेें बागपत के ही झंडा बुलंद हो गया। इस बार लुहारी गांव के सौरभ चौधरी पुत्र सहदेव ने 303 रैंक हासिल कर सिविल सेवा परीक्षा पास की है। सौरभ के पिता सहदेव हाल ही मेें दिल्ली पुलिस से एसआई पद से रिटायर्ड हुए है। सौरभ के चाचा देवेंद्र भी दिल्ली पुलिस मेें हेड कांस्टेबल है। देवेंद्र ने बताया कि सौरभ ने 2013 में भी सिविल सेवा परीक्षा पास की । परीक्षा के आधार पर उन्हें सूचना प्रसार मंत्रालय मेें आकाशवाणी में हेड ऑफ डिपार्टमेंट चुना। फिलहाल उनकी तैनाती दिल्ली मेें है। सौरभ के ताऊ राजेंद्र दिल्ली पुलिस में एसआई है, माता कुसुम देवी गृहणी, भाई गौरव प्राइवेट कंपनी मेें मैनेजर है और दूसरे भाई वैभव दिल्ली के एक कॉलेज मेें प्रवक्ता हैं। मलकुपर गांव के आशीष के 893 रैंक से सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। अमर उजाला के संवाददाता से फोन पर बातचीत के बाद आशीष ने बताया कि वे इस रैंक से नाखुश है, आगे ओर बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उधर सौरभ चौधरी ने युवाओं से कड़ी मेहनत और लग्न से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की अपील की। वहीं गुराना रोड निवासी बिजेंद्र कुमार जैन के बेटे अंकित जैन का यूपीएससी मेें चयन हो गया। उनकी ऑल इंडिया स्तर पर 222वीं रैंक आई। वहीं गुराना गांव की बेटी दिव्या तोमर पुत्री जगदेव सिंह ने 560 रैंक हासिल कर सिविल परीक्षा पास कर जनपद में परिजनों का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed