{"_id":"5ae22ac24f1c1b3b0a8b6b03","slug":"171524771522-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू दिखाया और हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू दिखाया और हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उप संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों के अभिभावकों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की शपथ दिलाई। राष्ट्र वंदना चौक पर जादूगर ने जादू के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
बृहस्पतिवार को राष्ट्र वंदना चौक पर जागरूकता के लिए जादू का शो रखा गया है। इसके माध्यम से लोगों को वाहनों नियम से चलाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि आरटीओ प्रवर्तन मेरठ ओपी सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सड़क हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करना होगा। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने भी वाहन चालक और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी दी। स्कूलों में नियम के प्रति शपथ दिलाई।
राष्ट्रवंदना चौक और माउंट लिटरा जी स्कूल में जादू के माध्यम से यातायात नियम की जानकारी दी। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में एक नेत्र परीक्षा शिविर का आयोजन किया। इसमें 90 वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया। छात्र-छात्राओं ने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब का सहयोग रहा। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियम से चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आरटीओ ओपी सिंह, एआरटीओ आरपी मिश्रा,, पीटीओ महेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य रूचिरा, प्रबंधक बीके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
हेलमेट नहीं होने से जा चुकी कई जान
बागपत। हेलमेट का प्रयोग नहीं किए जाने से अब तक कई बाइक सवारों की जान जा चुकी है। मेरठ रोड पर बालैनी के निकट बाइक में बस ने टक्कर मार दी थी, हेलमेट नहीं होने से बाइक सवार का सिर सड़क पर जा लगा और उसकी मौत हो गई। कासिमपुर खेड़ी में दिल्ली पुलिस के सिपाही की बगैर हेलमेट के मौत हो गई थी। बस ने पीछे से टक्कर मारी और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिपाही का सिर सड़क में जा लगा, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी।
पांच माह में 27 सौ पकड़े बगैर हेलमेट
बागपत। पिछले वर्ष नवंबर माह से प्रत्येक बुधवार को सीट बेल्ट एवं हेलमेट दिवस मनाया जा रहा है। अब तक 27 सौ दुपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के पकड़े गए हैं, इनका चालान काटा। एआरटीओ आरपी मिश्रा कहते हैं कि अभियान को तेज किया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बगैर हेलमेट स्कूलों में नहीं मिलेगी एंट्री
बागपत। एआरटीओ ने कहा बगैर हेलमेट और लाइसेंस के वाहन लेकर स्कूलों में जाने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षण संस्थाओं में एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रधानाचार्यों को इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं।