फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लिंक रोड गड्ढों में तब्दील, सुनवाई नहीं

लिंक रोड गड्ढों में तब्दील, सुनवाई नहीं

Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
लिंक रोड गड्ढों में तब्दील, सुनवाई नहीं
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। अब तो इस मार्ग से गुजरने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छात्र प्रियवत राणा का कहना है कि इस मार्ग पर जेवी इंटर कॉलेज, जेवी डिग्री कॉलेज सहित कई अन्य स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं गुजरते हैं। इन्हें प्रतिदिन आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष अक्षय चौहान ने बताया कि कई बार इस मार्ग से गुजरने वाले छात्रों के साथ गहरे गड्ढों मेें गिरने से हादसे हो चुके हैं। छात्रों की बाइक तक इस मार्ग पर चलने के कारण खराब हो चुकी है। प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

छात्र हैप्पी शर्मा ने बताया कि कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं और छात्र प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरती है। मार्ग की जर्जर हालत के कारण उनकी ड्रेस भी गंदगी हो जाती है। मार्ग पर उठने वाली धूल से भी छात्र और छात्राओं को सांस से संबंधित बीमारियों का खतरा बना रहता है। छात्र राहुल ढ़िकाना का कहना है कि मार्ग की जर्जर हालत के कारण कई बार वाहन चालक गड्ढों को बचाने के चक्कर में वहां से गुजर रहे छात्रों की ओर दौड़ने लगते हैं, इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed