फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्मचारी ही विद्युत निगम को लगा रहे चूना

कर्मचारी ही विद्युत निगम को लगा रहे चूना

Mon, 23 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी ही विद्युत निगम को लगा रहे चूना
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारी बड़े बकाएदारों से मिलीभगत कर हर माह विद्युत निगम को लाखों रुपये का नुकसान पहुंच रहे हैं। यह खुलासा कार्यालय में तैनात रहे एक संविदा लाइनमैन ने एमडी को शिकायती पत्र भेजकर किया । संविदा कर्मचारी ने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर बड़े बकाएदारों को धड़ल्ले से नए विद्युत कनेक्शन देने और मासिक अवैध वसूली के बहाने उपभोक्ताओं को बिजली चोरी कराने का आरोप लगाया है। उनसे मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय सोमपाल बड़ौली रोड बड़ौत का रहने वाला है। भेजे शिकायती पत्र मेें उसने बताया कि वह विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र में संविदा लाइनमैन पद का कार्यरत था, लेकिन मुख्य शिकायत केन्द्र में ही तैनात कुछ कर्मचारियों ने उससे कार्यालय से इसलिए हटा दिया कि वह उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली का विरोध करता था। उसने शिकायती पत्र में बताया कि वर्तमान मेें मुख्य शिकायत केन्द्र में कुछ कर्मचारी ऐसे तैनात हैं जो हर माह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं बड़े बकाएदारों पर भी मेहरबानी कर उन्हें नए विद्युत कनेक्शन विभागीय अधिकारियों के मिलीभगत से धड़ल्ले से दिया जा रहा है। इस कारण विद्युत निगम को हर माह राजस्व मेें लाखों रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कार्यालय में तैनात कुछ प्राइवेट युवक नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, लंबी दूरी के कनेक्शन करने, पार्ट पैमेट के बहाने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का काम कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उसने एमडी को मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत मिली है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed